ख़ामोशी को बस ख़ामोशी रहने
दो
दूर कर दो रौशनी को
आज जीने दो मुझे
बंद आँखों से,
जीना है अपने आपको
चढ़ा दो सांकल,
नहीं सुनना है किसी पुकार
को
जो बाँध ले मुझे,
सुनाने दो बस अंतर की
आवाज़ को,
मिटा दो,
इन परम्पराओं की लकीरों
को ,
बहाने दो मन की धारा,
जहाँ तक बहे,
निर्बाध,
निर्द्वंद,
असीम,
अनंत,
बस बहने दो !
मत रोको ! मत रोको ! मत
रोको !

No comments:
Post a Comment